Mirzapur News: जिला जज एवं डीएम ने बाल सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण
मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिला जज अनुपम कुमार व डीएम पवन कुमार गंगवार ने शुक्रवार को नगर के मोर्चाघर स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। जिला जज व डीएम ने बाल सम्प्रेक्षण गृह के किशोर बन्दियों के आवासीय कक्ष, रसोई, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। जनपद न्यायधीश ने बच्चों से वार्ता कर पढ़ाई, भोजन व स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में जानकारी ली तथा अधीक्षक/जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर को निर्देशित किया कि माह में कम से कम दो बार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए, नियमित शिक्षा प्रदान की जाए। बच्चों को कौशल विकास की योजना भी बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण आनंद कुमार-द्वितीय उपस्थित रहें। वही डीएम व अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने जिला कारागार पहुंकर विभिन्न बैरकों का नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.