Mirzapur News: जाम के झाम से जूझ रहे कछवा के लोग
मिर्जापुर, सितम्बर 11 -- Mirzapur News: मझवां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कछवां में बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड न होने से नगरवासी जाम की झाम से परेशान हैं। टेंपो, ई-रिक्सा, बाइक सवारों के सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा करना भी आग में घी का काम कर रहा है। ऑटो और बसों के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। जबकि कछवां थाने के बगल में खाली पड़ी सरकारी जमीन का अस्थायी तौर पर बस-आटो स्टैंड के रूप में उपयोग किया जा सकता है। सरकारी खाली जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से गुमटी-ठेला लगाकर कब्जा कर रखा है।नगर वासियों ने अपना सुझाव देते हुए नगर पंचायत प्रशासन सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड के रूप में उपयोग करने और जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म कराने की मांग की है। वर्तमान में बसें और ऑटो से कछवा क्रिश्चियन हॉस्पिटल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.