Mirzapur News: जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत, कोहराम
मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के नान्हूपुर गांव में जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र के नान्हूपुर गांव निवासी शिवचरण निषाद की 12 वर्षीय पुत्री अर्पिता मंगलवार की देर शाम भोजन करने के बाद अपने कच्चे मकान में सो रही थी। इसी दौरान देर रात उसे अचानक किसी जंतु ने काट लिया। चीख पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। किशोरी ने घरवालों को घटना के बारे में बताया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर गांव में झाड़ फूंक कराने चले गए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। कुछ देर बाद किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.