Mirzapur News: जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी अचेत
मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधोर गांव में एक किशोरी भाई से कहासुनी के बाद गुरुवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे वह अचेत हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव निवासी 15 वर्षीय प्रियंका का अपने भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिससे नाराज होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.