मिर्जापुर, सितम्बर 15 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के अहुंगी कला ग्राम पंचायत के नई बस्ती में जल निकासी के लिए जेसीबी मशीन से तोड़ी गई सीसी सड़क पंद्रह दिन बाद भी नहीं बनवाई गई। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क तोड़ने का कारण क्षेत्र में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बस्ती में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर पानी निकासी के लिए सड़क को तोड़ा गया था। बारिश थमने और जल जमाव की समस्या कम होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। सीसी सड़क तोड़ कर रास्ते में मलबा रख दिया गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई गांवों के लोग सड़क से रोजाना आवागमन करते हैं। सबसे अधिक दिक्कत पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। सड़क क्...