मिर्जापुर, जुलाई 13 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर ढबगी गांव के सामने जरगो जलाशय में सोमवार की दोपहर मछली पकड़ने गए अधेड़ डूब गया। देर शाम उसका शव किरहिया पहाड़ी गांव के पास उतराया मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अहरौरा थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बांध में शाम एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराया मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसके जेब से एक डायरी मिली। जिस पर मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। उसी नंबर पर संपर्क किया। तब जाकर शव की पहचान सोनपुर गांव के अहिरुपुर हरिजन बस्ती निवासी नखड़ू के रुप में हुई। मृतक बांध में मछली पकड़ते समय गिरने से डूब गया था। शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्...