Mirzapur News: जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण का आरोप, डीआईजी से लगाई गुहार
मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- जमीन कब्जे और निर्माण को लेकर शिकायत Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां में जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। गोसाई तालाब मोहल्ला निवासी भरत लाल गुप्ता ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने विवादित स्थल की जांच कराकर निर्माणाधीन भवन को सील कराने की मांग की है। पत्रक के माध्यम से पीड़ित ने बताया कि फतहां, परगना कंतित, तहसील सदर स्थित आराजी संख्या 129, रकबा 0.0380 हेक्टेअर के रकबा दो बीस्वा हिस्से पर कुछ लोग बगैर नक्शा पास कराए भवन का निर्माण करा रहे हैं। कब्जा करने वाला एक व्यक्ति कलक्ट्रेट कार्यालय में तैनात है। निर्माण सहखातेदारों की जमीन पर कब्जा कर कराया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार सात अक्तूबर 2026 को उपजिलाधिकारी की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.