Mirzapur News: जमीन दिलाने के नाम पर 14.50 लाख की ठगी
मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन की रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर 14.50 लाख रुपये हड़पने के आरोप में मड़िहान पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महुआरी गांव निवासी श्यामसुंदर मौर्य का आरोप है कि शोभी गांव निवासी एक रिश्तेदार ने गांव के रामपाल सिंह की 2 बीघा 13 बिस्वा जमीन बिकने की जानकारी दी। छह लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से सौदा तय होने पर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में मीरा सिंह और धीरज सिंह के खातों में 9.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए। आरोप है कि बाद में रजिस्ट्री टालते हुए आरोपियों ने इलाज का बहाना बनाकर पांच लाख रुपये नकद भी ले लिए। पीड़ित का कहना है कि 5 मई 2022 को आरोपियों ने 100 रुपये के स्टांप पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.