Mirzapur News: जमीन का सर्वे न होने से धान बेचने के लिए नहीं हो रहा पंजीकरण
मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: हलिया। क्षेत्र के किसानों के सामने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने का संकट खड़ा हो गया है। किसानों की जमीन का सर्वे नहीं हो पा रहा है। इससे वे धान बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने को दर-दर भटक रहे हैं। किसानों का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल सरकारी पोर्टल नहीं चलने का हवाला देकर सर्वे नहीं कर रहा है। वहीं साइवर कैफे पर पोर्टल चल रहा है। कुछ किसानों ने साइवर कैफे से ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।किसानों का कहना है कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी सिस्टम ठप होने का हवाला देकर प्राइवेट दुकानों से काम कराए जाने से किसानों आर्थिक क्षति भी हो रही है। किसानों ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से मामले की जांच कराके राहत दिलाने की मांग की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.