मिर्जापुर, सितम्बर 11 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में एक लगभग एक पखवारा पूर्व हुई भारी बरसात से गड़ई नदी के टूटे तटबंध से पानी आने से क्षेत्र के हसौली, करजी, धोबही बियरही सहित आधा दर्जन गांवों की जलमग्न फसल को बचाने के लिए जमालपुर-रामपुर, बेलहर-ओड़ी मार्ग को जेसीबी मशीन से खोदाई कर दी गई है। मार्ग की खोदाई कर देने से क्षेत्र के कई गांवों का ब्लाक मुख्यालय जमालपुर से संपर्क भंग हो गया है।ग्रामीणों ने सड़क को ठीक कराने की मांग जिलाधिकारी से की है। किसानों ने अपने गांवो और सिवानों को बचाने के लिये जमालपुर रामपुर बेलहर ओड़ी मार्ग को जेसीबी मशीन लगाकर काट दिया था। तब से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद है। क्षेत्रीय लोगों को ब्लाक मुख्यालय पहुंचने के लिये कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ रहा है। पिछले साल आई ब...