Mirzapur News: जमालपुर ब्लाक के 39 गांवों में जल्द खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी
मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद जिले के सबसे बड़े ब्लॉकों में शामिल जमालपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए अब शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने पहले चरण में 39 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने का फैसला किया है। डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने के लिए एक करोड़ 75 लाख 50 हजार रुपये ग्राम पंचायतों को दिया गया है। प्रत्येक लाइब्रेरी के निर्माण पर 4.50 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए बेहतर सुविधा रहेगी। इसके अलावा विभिन्न विषयों की ऑनलाइन पाठ्य पुस्तकें भी उपलब्ध रहेगी। प्रतियोगी छात्र-छात्राएं अपनी जरूरतों के मुताबिक पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन कर सकेंगे。 यह भी पढ़ें- शैक्षणिक संस्थान और विश्वविद्यालय से जुड़ेंगी गांवों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.