मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। जनहित मोर्चा की बैठक सोमवार को सबरी स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भोलानाथ साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर में बंदरों और छुट्टा पशुओं की समस्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नगर कमेटी को भंग कर जल्द ही उसके पुनर्गठन तथा 12 ब्लॉकों में संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मोर्चा के संरक्षक लाल बहादुर मौर्या के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। राष्ट्रीय नेता लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए इसे संगठन की अपूरणीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...