मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल की अध्यक्षता में रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, एनडीए के पदाधिकारियों ने बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेंशन से जुड़ी अपनी समस्याएं कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखीं। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों से उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्वक समाधान करें।उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने गांवों में उमस भरी गर्मी में बिजली की मनमान...