Mirzapur News: जनगणना कर्मी नहीं मांगेंगे आधार, पैन और बैंक खाते की जानकारी
मिर्जापुर, नवम्बर 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार ने नागरिकों से जनगणना के दौरान सही और स्पष्ट जानकारी देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रगणक या जनगणना अधिकारी घर पहुंचें तो परिवार, मकान, शिक्षा और रोजगार से संबंधित पूछी गई जानकारियां सही-सही उपलब्ध कराएं। किसी भी तरह की गलत या भ्रामक जानकारी न दें।डीएम ने कहा कि जनगणना कर्मियों का आधिकारिक पहचान पत्र अवश्य देखें। कोई भी प्रगणक या जनगणना अधिकारी आधार नंबर, पैन नंबर, बैंक खाते का विवरण अथवा ओटीपी नहीं मांगेगा। ऐसी जानकारी मांगने वालों से सावधान रहें और किसी भी तरह के फर्जीवाड़े का शिकार न बनें। उन्होंने कहा कि प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: 16 से खुद करें परिवार की गणना, एक दिसंबर से घर पहुंचेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.