Mirzapur News: जंगली जानवर ने भैंस के बच्चे को मार डाला
मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- Mirzapur News: लालगंज। क्षेत्र के दुबार खुर्द (नई बाजार) में सोमवार की रात एक जंगली जानवर ने राम आसरे बिंद के भैंस के पड़वा को मार डाला। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है। राम आसरे बिंद की भैंस और पड़वा घर के बाहर बंधे थे। आधी रात के बाद उनकी पत्नी ने एक जानवर को पड़वा पर हमला करते देखा। उनके शोर मचाने पर जानवर भाग गया। पड़वा को जंगली जानवर उसे आधा खा चुका था। मंगलवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पहले भी भेड़िया, सियार या तेंदुए जैसे हिंसक जानवर देखे गए हैं, जो रात में मवेशियों का शिकार करते है। वन विभाग की टीम ने लोगों को सलाह दी कि वे रात में पालतू पशुओं को खुले में न बांधें, बल्कि उन्हें सुरक्षित बाड़े में रखें। साथ ही, रात में अकेले बाहर निकलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.