मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हिनौता गांव के पास बुधवार की रात कार सवार बदमाशों ने एक युवक को कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी घायल हो गया। परिजनों ने सुनियोजित तरीके से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस शव कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।

घटना कैसे हुई राजगढ़ के हिनौता गांव निवासी 36 वर्षीय अजय कुमार सिंह उर्फ शिबू समाजसेवा से जुड़े थे। उनके चाचा जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि अजय का छोटा भाई विक्रम चुनार स्थित एक निजी बैंक में कैशियर है। बुधवार को बैंक बंद होने के बाद विक्रम कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में कार सवार पांच ...