मिर्जापुर, जुलाई 26 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। महिलाओं और छात्राओं पर छींटाकशी व अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में अदलहाट पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति अभियान के तहत एसआई रणजीत सिंह सेंगर और एसआई राजेश प्रसाद यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सकरौड़ी मोड़ नहर पुलिया के पास एक युवक राहगीर महिलाओं और छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणियां कर रहा है तथा अश्लील गाने गा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी संदीप विश्वकर्मा निवासी ग्राम धोबही को गिरफ्तार कर लिया।वहीं यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर पुरुषों से गंदे इशारे...मर्दों को छेड़ने वाली दो महिलाओं को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा दूसरी कार्रवाई में अदलहाट बाजार स्थित श...