Mirzapur News: छात्र व छात्राओं ने मतदान के प्रति किया जागरूक
मिर्जापुर, नवम्बर 8 -- Mirzapur News: अदलहाट,हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श इंटर कॉलेज, अदलहाट के एनसीसी कैडेटों एवं स्काउट-गाइड ने शनिवार को अदलहाट बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार गुप्त एवं प्रधानाचार्य डॉ. शशिशेखर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिकों को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता बताते हुए प्रत्येक मतदाता से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकले एनसीसी कैडेटों एवं स्काउट-गाइड ने बाजार के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया और नारे लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश रैली का नेतृत्व विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.