मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। केबीपीजी कॉलेज के सभागार में मंगलवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का योजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क व जागरूक करना है।एसएचओ साइबर सेल रामनारायण सरोज ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने सोशल मीडिया गोपनीयता मजबूत पासवर्ड बनाने, टू-स्टेप वेरिफिकेशन लागू करने तथा किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल या फर्जी संदेशों से सावधान रहने की सख्त सलाह दी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता सबसे जरुरी का...