मिर्जापुर, जुलाई 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। संतनगर थाना क्षेत्र के बहरछठ प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार दोपहर विद्यालय की चहार दीवारी गिरने से छात्र की मौत के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। बीएसए ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर की है। प्राथमिक जांच में प्रभारी प्रधानाध्यापक को जर्जर स्कूल भवन,चहरदीवारी की सूचना न देने का दोषी माना गया है। यह भी पढ़ें- चहरदीवारी गिरने से छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबितशिक्षा अधिकारी की प्रतिक्रिया बहरछठ गांव निवासी सोनू कोल का इकलौता पुत्र 6 वर्षीय महेश प्राथमिक विद्यालय बहरछठ में कक्षा एक छात्र था। मंगलवार दोपहर महेश अपनी बहन के साथ शौचालय जाने के दौरान बाहर चहार...