मिर्जापुर, अगस्त 14 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के घंटाघर स्थित माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्यालय की प्रबंध समिति की ओर से दानदाताओं के उपलब्ध कराई गई धनराशि से निर्धन एवं गरीब छात्र-छात्राओं को ड्रेस, बैग, जूता एवं पठन-पाठन से संबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। दानदाता रामप्रकाश गुप्ता, श्रीप्रकाश गुप्ता के सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस, स्कूल बैग, जूते एवं शैक्षणिक सामग्री पाते ही चेहरे खिल उठे।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन अतिन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श...