मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज,हिन्दुस्तान संवाद। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय रतेह के बच्चों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने सब रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ सफाई,हम सबने ठाना है, संचारी रोग भगाना है आदि नारे लगाते हुए ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया। आशा संगिनी आरती मिश्रा ने संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों से स्वच्छ एवं साफ सुथरा वातावरण बनाने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापिका कल्पना मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता के अभाव में संचारी रोग तेजी से फैलता है। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए घरों के आसपास पानी न जमा होने दें। आशा संघ के ब्लाक संरक्षक मनकामना मिश्र, शिक्षक रामचंद्र केशरी, प्रियंका दुबे, आशा कार्...