Mirzapur News: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर।अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को स्कूल ले जाते समय एक ऑटो चालक के छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर बाजार के लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के पिता के अनुसार, उनकी पुत्री मंगलवार को स्कूल जाने के लिए शर्मा रोड (गरौड़ी) से ऑटो में सवार हुई थी। आरोप है कि रास्ते में चालक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध करते हुए अपने बचाव का प्रयास किया और मौका पाकर ऑटो से नीचे कूद गई। इसके बाद उसने शोर मचाया। छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और ऑटो चालक को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार ऑटो चालक कपिल शेख, भलवां गांव का निवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.