Mirzapur News: छात्राओं पर छींटाकशी करने वाले चार शोहदे गिरफ्तार
मिर्जापुर, सितम्बर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल के पास छात्राओं पर छींटाकशी करने वाले चार शोहदों को पुलिस ने धर दबोचा। इसमें एक बाल अपचारी है। मार्ग से गुजर रहे सीओ सिटी से पीड़ित छात्राओं ने शिकायत की थी। जिससे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। स्कूल से कुछ छात्राएं शुक्रवार को घर जा रही थी। तभी संगमोहाल के पास बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे और छात्राओं पर छींटाकशी करने लगे। उसी दौरान मार्ग से गुजर रहे सीओ सिटी अमित कुमार की वाहन को छात्राओं को रुकवाया और शिकायत की। जिस पर सीओ सिटी ने मामले को संज्ञान में लिया। कटरा कोतवाल और एंटी रोमियो टीम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।पुलिस ने छात्राओं पर छींटाकशी करने वाले चारों शोहदों को धर दबोचा। इस संदर्भ में कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि एक बाइक पर सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.