मिर्जापुर, सितम्बर 15 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में सोमवार की रात छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया।भरपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार मोदनवाल पुत्र प्रेम मोदनवाल घर के बगल स्थित छत पर सो रहा था। रात में अचानक वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सुबह छत पर नहीं मिलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देखा तो वह नीचे गिरे पड़े थे। परिजन आनन-फानन में राजकुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में भर्ती कराया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: नाले में गिरने से युवक की मौत, बिना पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार पति की मौत से पत्नी आशा देवी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस को स...