Mirzapur News: छत से गिरकर महिला जख्मी
मिर्जापुर, अक्टूबर 22 -- Mirzapur News: राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरवान गांव में मकान के छत से गिरकर महिला घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के दरवान के इंदिरा नगर कस्बा निवासी 35 वर्षीय प्रमिला ने बताया कि किसी काम के लिए अपने मकान के छत पर गई थी। उसी दौरान उसके पति उसे आवाज देने लगे। प्रमिला आनन फानन में नीचे उतरने में छत से नीचे गिर गई। जिससे उसे गंभीर चोट आई। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन भी पहुंच गए। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। इस संबंध में डा. अनूप कुमार ने बताया कि महिला के कमर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सोनभद्र भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.