मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आराजी करजी गांव में शुक्रवार की रात छत पर सोई बालिका को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।क्षेत्र के आराजी करजी गांव निवासी शिवप्रकाश बियार श्रमिक हैं। वह बंगलुरु में काम करता है। उनकी पत्नी मनीता देवी घर पर अपनी पुत्री दस वर्षीय दिव्यांजली के साथ रहती हैं। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद मनीता पुत्री के साथ छत पर सोने चली गईं। उसी दौरान किसी तरह छत पर सांप पहुंच गया। सर्प ने बालिका को डस लिया। बेटी की चीख पुकार सुनकर मां की नींद खुल गई। बालिका की हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में झाड़ फूंक कराने के लिए गाजीपुर लेकर चले गए। वहां से लौटने पर बालिका की हालत गंभीर हो गई। शनिवा...