मिर्जापुर, अक्टूबर 30 -- Mirzapur News: जिगना ,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कामापुर कला एवं भंवरूपुर अजगना गांवों में पंचायत भवनों पर शुक्रवार को आयोजित चौपाल में तूफान और बरसात से धान व अन्य फसलों की क्षति का मौके पर आकलन करने के लिए राजस्व कर्मियों के नहीं पहुंचने को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान एडीओ (कृषि) व लेखपाल नदारद रहे।कामापुर कला गांव की चौपाल में दयाशंकर पांडेय, होरीलाल आदि किसानों ने कहा कि लेखपाल ने मोबाइल बंद कर रखा है। खेतों में धान की खड़ी फसल धराशायी हो गई है। कटाई के बाद बंधे गठ्ठर सड़-गल रहे हैं। ग्राम प्रशासक पूजा विश्वकर्मा ने मामले से एसडीएम (सदर) को अवगत कराने का आश्वासन दिया। सेक्रेटरी धनंजय बिंद ने समस्याओं को सूचीबद्ध किया।भंवरूपुर अजगना में भी किसानों ने लेखपाल के नदारद रहने का मामला उठाया। कंपोजि...