मिर्जापुर, अक्टूबर 10 -- चड़ैचा में चौपाल से लौटे ग्रामीण Mirzapur News: जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चड़ैचा गांव में शुक्रवार को गांव की समस्या - गांव में समाधान चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। ग्राम प्रशासक, सेक्रेटरी,नोडल अधिकारी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी नहीं पहुंचे। मामले का संज्ञान लेते हुए बीडीओ रामपाल ने सेक्रेटरी व अन्य संबधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। सेक्रेटरी धनंजय बिंद ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही चार्ज मिला है। वहीं नोडल अधिकारी के रूप में नामित एडीओ कृषि प्रतीक सिंह ने बताया कि वर्चुअल मीटिंग में व्यस्त थे। प्रशासक घनश्याम वर्मा ने शारीरिक अस्वस्थता का हवाला दिया। रायपुर सर्रोंई में ग्राम प्रशासक संतोष तिवारी की अध्यक्षता में चौपाल संपन्न हुई। बीडीओ रामपाल एडीओ समाज कल्याण प...