मिर्जापुर, अक्टूबर 2 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रसौली और जिगना गांव के पंचायत भवनों में शुक्रवार को हुई चौपाल में आवास, रोजगार और पेयजल की समस्याएं उठीं। आवास से वंचित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पात्र परिवारों को आवास दिलाने की मांग की। रसौली के सेक्रेटरी मुश्ताक अहमद ने बताया कि सर्वे सूची में 59 पात्रों के नाम हैं। जिगना के सेक्रेटरी दिलीप यादव के अनुसार सूची में 21 नाम शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवार अब भी कच्चे मकानों में रह रहे हैं। रसौली के जॉब कार्डधारकों ने एक साल से काम नहीं मिलने की शिकायत की। सेक्रेटरी ने कार्ययोजना बनने पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही।जिगना में पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों में कनेक्शन नहीं मिलने से पेयजल संकट का मामला भी उठा। एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल ने पेंशन स...