मिर्जापुर, जुलाई 24 -- Mirzapur News: जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुमतिया एवं बौड़ई गाव में शुक्रवार को पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में समस्याओं का अंबार लगा रहा। नामित नोडल अधिकारी डीपीआरओ चौपाल में नहीं पहुंचे। गांव निवासी बुजुर्ग गेंदा देवी ने बताया कि किसी ठग ने बैंक खाता हैक कर आवास की पहली किश्त का 44 हजार रुपये उड़ा लिया। एक अदद छत की उम्मीद पर पानी फिर गया। सेक्रेटरी अभिषेक परासर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 का मामला है। लाभार्थी ने द्वितीय एवं तृतीय किश्त का एक लाख आहरण किया है। पाली मजरा के दलित व बिंद बस्ती में बीते छह माह से जलापूर्ति योजना ठप होने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। जल जीवन मिशन कर्मी को नदारद रहे। एडीओ कृषि प्रतीक सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता बताई। एडीओ पंचायत बृजेश सिंह ने शौचालय के लिए आ...