Mirzapur News: चौकी पुलिस जबरन वाहन कर दे रही है सीज, एसपी से शिकायत
मिर्जापुर, जुलाई 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। लहंगपुर पुलिस चौकी के प्रभारी की कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में असंतोष है। क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी रमाशंकर पुत्र ननकू ने पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी को शिकायती पत्र भेजकर चौकी प्रभारी के उत्पीड़न की निष्पक्ष जांच कराके कार्रवाई की मांग की है। रमाशंकर का आरोप है कि उनके विरुद्ध दिए गए एक शिकायती प्रार्थना पत्र के संबंध में उन्हें लहंगपुर चौकी बुलाया गया था। चौकी प्रभारी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के बाद उनकी मोटरसाइकिल चौकी परिसर में खड़ी करा ली। जब चौकी प्रभारी से कारण पूछा गया तो उन्होने जबरन एक हजार रुपये वसूलने के बाद मोटरसाइकिल सीज कर दिया।पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पूर्व चितांग गांव निवासी अमरेश कुमार मौर्य और कमलेश कुमार के बीच हुए विवाद में भी दोनों पक्ष शिकायत लेकर चौकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.