Mirzapur News: चोरों ने दो दुधारू भैंस चुराया
मिर्जापुर, जुलाई 23 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)। क्षेत्र के गलरा गांव में बुधवार की देर रात घर के बगल में बंधी दो दुधारू भैंस चोर पशुपालक के खूंटे से रस्सी खोलकर चुरा ले गए। सुबह चारा भूसा डालने गए पशुपालक की दोनों भैंसों को गायब देखा तो होश उड़ गए। गलरा गांव निवासी अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद मिश्र का ड्रमंडगंज हलिया मार्ग पर घर है। घर के बगल में उन्होंने अपनी दो दुधारू भैंस, एक गाय और एक पड़िया बांध रखी थी। बीती रात चोर दोनों दुधारू भैंस को खूंटे से रस्सी खोलकर हांक ले गए। घटना की जानकारी होने पर पशुपालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पशुपालक ने बताया कि घर के बगल में टिनशेड के नीचे दो दुधारू भैंस एक गाय और पड़िया बंधी थी। देर रात चोर दोनों दुधारू भैंस को खूंटे से खोलकर हांक ले गए। पशुपालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.