मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। मड़िहान पुलिस ने चोरी मामले में तीन आरोपी को सोमवार धर दबोचा। उनके पास से चोरी के एसी का कंप्रेसर बरामद हुआ। सुनील सिंह स्पार्टी सिक्योरिटी सर्विस में फील्ड अफिसर हैं। उन्होंने 16 अगस्त को जिओ कम्पनी के तीन रिगर के विरूद्ध इंडस टावर्स से संबंधित दांती गांव में शेल्टर के बाहर लगे एसी के कंप्रेसर का नट बोल्ट खोलकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पड़री के देवपुरा निवासी तामील, देहात के अमोई निवासी कृष्णा विश्वकर्मा और चील्ह के हरसिंगपुर निवासी श्यामलाल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...