मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। लालगंज पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को शुक्रवार धर दबोचा। 20 अगस्त को भिटहा निवासी नन्हकू सिंह ने अज्ञात के विरूद्ध घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी जिगना के रसौली गांव निवासी करन वर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...