मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के सामान संग छह चोर को पुलिस ने गुरुवार धर दबोचा। उनके पास से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। मामला राजगढ़ व हलिया थाने का है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: भुतही में लाखों रुपये चोरी के सामान बरामद, चार गिरफ्तारराजगढ़ क्षेत्र में चोरों की गिरफ्तारी राजगढ़ संवाद अनुसार थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के भैंसा खाद गांव की पुलिया के पास चार युवक बैठे हैं। जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। उनके पास बोरे में कुछ सामान भी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिया पर बैठे चारों युवक को हिरासत में ले लिया। बोरे की तलाशी ली तो उसमें चोरी का स्टेबलाइजर व सबमर्सिबल बरामद हुआ। पकड़े गए चारों संदिग्धों को थाने ले आई। पूछताछ में आर...