मिर्जापुर, जुलाई 29 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव में मोबाइल की दुकान से चोरी मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरा गांव निवासी महबूब आलम ने बताया कि विजेंद्र पांडेय के मकान में किराए पर मोबाइल की दुकान खोल रखे हैं। बीते शनिवार को दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह दुकान पर पहुंचा तो लैपटॉप, डाटा केबल, टॉर्च ,मोबाइल चार्जर, 25 पुरानी मोबाइल, दो नया मोबाइल गायब थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: हार्डवेयर दुकान का शटर तोड़ तीन लाख रुपये की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...