मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। स्थानीय पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चुराने वाले चोर को शनिवार धर दबोचा। भैसोड़ बलाय पहाड़ निवासी राजकुमार पाल ने सात अगस्त को अज्ञात के विरूद्ध घर के सामने खड़े ट्रैक्टर व ट्राली चुरा ले जाने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी प्रयागराज जिले के कोरांव के घोघा गांव निवासी रमेश कुमार पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से चोरी का ट्रैक्टर व ट्राली बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...