Mirzapur News: चोरी की बाइक संग पांच चोर धराए
मिर्जापुर, अगस्त 27 -- Mirzapur News: मड़िहान। स्थानीय पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में पांच चोर को गुरुवार धर दबोचा। उनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई। 26 अगस्त को अतरौरा गांव निवासी रामसमुझ सिंह ने अज्ञात के विरूद्ध घर के बाहर रखी बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने रजौहा मोड़ नहर से चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार सोनभद्र के सरंगा निवासी संदीप पटेल, अजीत पटेल, विजय कुमार पटेल, पुरखास गेदरी निवासी मनोज पटेल, मध्य प्रदेश के सीधी जिला के अमिलिया थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी भागीरथी उर्फ बबली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.