Mirzapur News: चोरी की बाइक संग दो चोर धराए
मिर्जापुर, सितम्बर 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने सोमवार दो चोरों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवरहवा बाबा आश्रम के पास से शातिर चोर कटरा कोतवाली के सबरी हरिजन बस्ती निवासी राजबाबू वर्मा और इमामबाड़ा निवासी परवेज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वाराणसी से बाइक चुराए थे। चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपी राजबाबू के विरुद्ध सात और परवेज पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। जो जीआरपी, कटरा कोतवाली समेत अन्य थानों में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.