मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर तीन दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। क्षेत्र के हयातनगर मोहल्ले में मकान और बथुआ मोहल्ले में आभूषण की दुकान से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया था। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...