मिर्जापुर, जुलाई 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉ. जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर स्थित बैंक के सभागार में हुई बैठक में ऋण वितरण, ऋण वसूली, विविधीकरण योजनांतर्गत ऋण वितरण, पैक्स कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा की गई। इस दौरान ऋण वसूली और ऋण वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक, सहकारिता, विंध्याचल मंडल योगेंद्र पाल सिंह ने कहाकि सभी बैंक प्रबंधक पुराने ऋण की वसूली में तेजी लाए। जिससे बैंक का ऋण-जमा अनुपात बेहतर रहे। साथ ही किसानों को ऋण वितरण में कोई कोताही न बरती जाए। खरीफ के सीजन में लक्ष्य के अनुरूप ऋण का वितरण किया जाए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: किसानों को ज्यादा से ज्यादा ऋण वितरण करने पर दिया जोर बैठक में उपायुक्त एवं उप निबंधक, सहकारिता अमित...