मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: जिगना। विंध्याचल धौरहरा गांव स्थित कर्णावती नदी के चेकडैम में रविवार की शाम तीन बजे मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के धौरहा गांव निवासी 23 वर्षीय अंकित पासी पुत्र रामबली चेकडैम के पास नदी में मछली पकड़ने गया था। अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालने में सफलता पाई। पुलिस ने उसे पीएचसी विजयपुर सर्रोंई में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक डॉ. अविनाश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: मछली का शिकार करते समय डूबा बालक, मौत युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संदर्भ में गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया कि चेकडैम में डूबने से एक युव...