मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: चुनार (मिर्जापुर), संवाददाता। चुनार नगर में दिव्या मित्तल के आगमन पर शनिवार को उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्हें देखने और सुनने के लिए नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंचे। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने 'दिव्या मित्तल जिंदाबाद' और 'दीदी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं' के नारे लगाए। दिव्या मित्तल का काफिला चुनार किला मोड़ स्थित चुनार क्लब के पास पहुंचा तो लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया। निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले ही सैकड़ों महिलाएं हाथों में फूल-मालाएं लेकर उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार करती नजर आईं। चुनार के अलावा अदलपुरा, रुदौली, मगरहा, सीखड़, लरछूट, जमुई और बेरवा सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्य...