Mirzapur News: चुनार में छठ माता को अर्घ्य देने उमड़ा सैलाब
मिर्जापुर, नवम्बर 17 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ के चौथे दिन सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरूष, चुनार एवं सीखड़ गंगा घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य एवं छठ मैया की प्रार्थना की। चार बजे भोर में ही चुनार के बालू घाट एवं सीखड़ गंगा घाट पर व्रती महिलाएं अपने सगे संबंधियों संग गंगा घाट पर कोई डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए पहुंची। जैसे जैसे भगवान भास्कर उदीयमान होते रहे वैसे-वैसे घाट पर अर्घ्य देने वालों की भीड़ बढ़ती गई।चुनार के बालू घाट, सीखड़ गंगा घाट पर क्षेत्र के गोरईयां, कालूपुर, ऐबकपुर, सीखड़, बटौवा, लरछुट सहित दर्जनों गांव की महिला पुरूष घाट पर पहुंच कर भगवान भास्कर सूर्य देवता को विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर उनको अर्घ्य दिया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.