मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। जरगो बांध से छोड़े गए पानी और गंगा के बढ़े जलस्तर से बुधवार को चुनार-जमुई मार्ग के लाल दरवाजा क्षेत्र में पानी भर गया। सरैया पुल के पास अधिक पानी होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से बाइक सवारों को स्थानीय लोगों की सगड़ी ट्रॉली का सहारा लेना पड़ा। बाइक को ट्रॉली से पार कराने के एवज में 100 रुपये लिए जाने से राहगीरों में नाराजगी है। नुआंव के दीपक सिंह, जमुई के श्रवण सिंह और चुनमुन बिंद ने बताया कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा और आवागमन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली सड़क पर पानी , नाव बना आवागमन का सहारा इससे लोगों में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- Ja...