मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चित्रकूट सत्संग में शामिल होने जा रहे हलिया के दो लोगों की रविवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। शंकरगढ़ के पास चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया था। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे में दो लोगों की मौत हलिया थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी 43 वर्षीय अशोक कुमार मिश्र प्रयागराज के नैनी में परिवार के साथ रहकर स्टेशनरी की दुकान चलाते थे। रविवार को वह अपने साथी पथरहा के बड़िहा कला गांव निवासी 43 वर्षीय सुनील कुमार मिश्र के साथ बाइक से चित्रकूट में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। शंकरगढ़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।...