मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- Mirzapur News: राजगढ़। क्षेत्र के डढ़िया निवासी अधेड़ ने चावल में मिलाकर कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। गांव निवासी 48 वर्षीय रामेश्वर सिंह रात घर पहुंचा। उसने चावल में कीटनाशक मिलाकर खा लिया। दामाद सोनू सिंह ने बताया कि अधिक शराब पीने से नशे में भूलवश कीटनाशक दवा चावल में मिलाकर खा लिए थे। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...