Mirzapur News: चकमार्ग को जेसीबी से खोदने का आरोप
मिर्जापुर, अक्टूबर 9 -- Mirzapur News: लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के नेवढ़िया गांव में दबंगों ने पुराने चक मार्ग को जेसीबी से खोद कर आवागमन बाधित कर दिया। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने चकमार्ग की खुदाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूर्व प्रधान शिवप्रसाद यादव का आरोप है कि ग्राम पंचायत ने 25 वर्ष पूर्व सरकारी धन से चक मार्ग पर मिट्टी डालकर सड़क बनवाया था। उसी से गांव के लोग आते-जाते थे। गांव के ही एक व्यक्ति ने चकमार्ग को गुरुवार को जेसीबी से खुदाई कराके ध्वस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा हो रही है। पूर्व प्रधान का आरोप है कि उसी रास्ते से ग्रामीण आते जाते थे और अपने खेत पर ट्रैक्टर भी लेकर जुताई के लिए जाते थे। चकरोड की खुदाई कर दिए जाने से किसानों को अपने खेत तक जाने के लिए चार किलोमीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.