Mirzapur News: चकबंदी कार्यालय में ताला बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील परिसर स्थित रतेह चकबंदी अधिकारी के कार्यालय में ताला बंद कर प्रदर्शन किया। किसानों ने चकबंदी अधिकारी पर पत्रावलियों में हेराफेरी कर बिना साक्ष्य व अवसर दिए आदेश जारी करने का आरोप लगाया। किसानों ने चकबंदी अधिकारी बड़े पैमाने पर कुछ लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाने की नियत से पत्रावलियों में आदेश पारित करने की बात कही। किसानों ने चकबंदी अधिकारी रतेह के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दो दर्जन से अधिक काश्तकारों ने कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
प्रदर्शन का कारण प्रदर्शन करने वाले काश्तकारों का आरोप है कि चकबंदी अधिकारी के नियमित रूप से का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.